परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इस्लाउद्दीन ने डीएम एवं बीईओ को आवेदन पर राजकीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़ के प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध राशि उठाव कर विद्यालय की मरम्मत कार्य,रंगाई-पोताई नहीं कराने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय मरम्मत के मद में दो वर्ष पूर्व राशि का उठाव कर अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया।
साथ ही विद्यालय में तीन महीने से मध्याह्न भोजन भी बंद है, इस कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में बड़हरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर झा ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी। वहीं मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर एमडीएम आरपी दिलीप कुमार से रिपोर्ट मांगने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़ के प्रधानाध्यापिका सकुन सिन्हा ने आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…