महाराजगंज: जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय का जमीन व आवास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमीत कुमार पांडे ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के पीछे बन रहे बांसफोरों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना निर्माण का निरीक्षण किया. बारी बारी से निर्माण कार्य हो रहे आवास की जांच की. डीएम ने नगर पंचायत के ईओ को स्पष्ट निर्देश दिये कि हर हाल में 45 दिनों के अंदर सभी आवास बनकर तैयार हो जाना चाहिए. आवास परिसर में लाईट लगाने का भी निर्देश दिया. साथ ही मुख्य सड़क से आवास तक सडक निर्माण कराने का निर्देश दिया. उसके बाद जिलाधिकारी ने प्रखंड के तेवथा गांव में महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया.

गांव वालों से कहा कि आप सब एप्रोज सड़क के लिए जमीन उपलब्ध कराए, जिससे भवन निर्माण में कोई परेशानी न हो. गांव वालों ने डीएम को आश्वस्त किया कि वे जमीन देने के लिए तैयार हैं. उक्त जगह पर पांच एकड जमीन है. डीएम ने एसडीओ को आवश्यक कागजात के अनुसार भूमि की मापी कराकर सूचित करने का निर्देश दिया. इस दौरान एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ रवींद्र राम, ईओ हरिश्चंद्र, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित राजस्व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026