सिवान: नविवाहिता की गुड़गांवा में ससुराल वालों ने की हत्या, परिजनों में शोक

आंदर बाजार की है मृतका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के आंदर बाजार की नवविवाहिता को गुडगांवा में ससुराल वालों द्वारा पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतका आंदर निवासी मनोज गुप्ता की पुत्री अंजलि कुमारी है. घटना को ले मृतका के परिजनों में शोक की लहर है. मृतका के भाई विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरी बहन अंजली की शादी तीन साल पूर्व आंदर बाजार निवासी भरत प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद अंजलि अपने पति अभिषेक के साथ गुड़गांव में रहती थी. शादी के बाद दोनों पति पत्नी का संबंध ठीक-ठाक चल रहा था. तीन दिन पूर्व गुड़गांव से मेरी बहन का फोन आया कि ससुराल वालों द्वारा मुझे मारा पीटा जा रहा है.

फिर बीते 31 मार्च को गुड़गांवा पुलिस का फोन आया कि आपकी बहन की हत्या हो गई है. तत्पश्चात हमे बहन की हत्या की जानकारी मिली. इधर मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी रोने बिलखने लगे. पीड़ित के पिता बेटी का शव लेने गुड़गांवा रवाना हो गये. गौरतलब हो कि मृतका ने तीन साल पूर्व आंदर बाजार निवासी भरत प्रसाद की पुत्र अभिषेक कुमार से प्रेम विवाह हुआ था. एक माह पूर्व अभिषेक के बड़े भाई की शादी में दोनों बाजार स्थित अपने घर आए थे. जिसके बाद पुनः गुड़गांवा चले गए. तब से मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा. घटना के बाद से अभिषेक गुड़गांवा से फरार हो गया है. माता पिता भाई बहन भी सब घर छोड़ कर फरार हो गए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026