महाराजगंज: डीएम ने छात्रावास व अस्पताल के निर्माण को ले स्थल का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने गुरुवार की शाम को प्रखंड के हजपुरवा में बनने छात्रावास एवं अस्पताल निर्माण के लिए स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों से स्थल के संबंध में जानकारी ली। ज्ञात हो कि आठ जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान हजपुरवा पंचायत स्थित मदरसा भवन में पहुंचकर मदरसा की स्थिति से अवगत हुए थे। इस मौके पर मदरसा के बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों से जानकारी ली। इस मौके पर मदरसा समिति ने मुख्यमंत्री से छात्रावास बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही छात्रावास निर्माण का आश्वासन दिया।

इसके बाद जब मुख्यमंत्री वार्ड में पहुंचे तो लोगों ने अस्पताल भवन बनाने की मांग की जिसका उन्होंने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। इसी आलोक में गुरुवार की शाम जिला पदाधिकारी ने हजपुरवा मदरसा पहुंचकर छात्रावास एवं अस्पताल के लिए जमीन का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीओ, डीसीएलआर, सीओ से जमीन की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर राजेश कुमार सिंह, सीओ रवींद्र राम, मुखिया मुकेश कुमार सहित मदरसा समिति के सदस्य उपस्थित थे। वहीं हजपुरवा में डीएम के आगमन की सूचना पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026