महाराजगंज: गरीब व जरूरतमंदों के बीच रमजान माह में करें दान

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज रमजान माह में अकीदतमंद रोजा रख कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. रोजेदार आगे आकर जरूरतमंदों और गरीबों की मदद भी कर रहे हैं. सुबह से लेकर रात तक मस्जिदों में नमाजियों व रोजेदारों की भीड़ उमड़ रही है. इमाम रोजेदार को अल्लाह के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दे रहे हैं. साथ ही लोगों को रमजान माह में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसी कड़ी में सदका व जकात को लेकर शहर के शाही जामा मस्जिद व छोटी मस्जिद कमिटी के सदस्यों नें लोगों से गरीबों व जरूरतमंदों के बीच रमजान के पाक माह में दान करने की अपील की है. शहर के शाही जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना इसरारुल हक ने कहा कि सदका ए फित्र हर मुसलमान को देना वाजिब (अनिवार्य) है.

यह सदका हर वह मुसलमान अदा करे, जिसके पास बुनियादी आवश्यकता के अलावा साढ़े सात भर सोना या साढ़े बावन भर चांदी है या उसका मालिक है या उसके पास इतने मूल्य का कोई अन्य सामान या नकद है. कहा कि वह बाध्य है कि वह अपनी ओर से और अपने आश्रित परिवार की ओर से प्रति व्यक्ति’आधा सा'( दो किलो पचास ग्राम) गेहूं या एक सा’ (चार किला सौ ग्राम) जौ दान करे या तो उक्त चीजों के वर्तमान मूल्य की रकम गरीबों व जरूरतमंदों के बीच बांटे. अफजल यह है कि अपनी माली हैसियत का ऐतबार करते हुए इन चीजों में से किसी एक चीज का इंतखाब करे. सुविधा के लिए बताया कि प्रति व्यक्ति चार किलो एक सौ ग्राम जौ या उसकी कीमत लगभग 164 रुपये तथा प्रति व्यक्ति दो किलो पचास ग्राम गेहूं या उसी कीमत लगभग 42 रुपये अकीदतमंद अदा कर सकते हैं.

सदका – ए – फित्र के कई हैं लाभ

इमाम मौलाना जहांगीर हसन मिस्वाई ने बताया कि अगर रोजे के बीच कोई कमी, अपशब्द और फालतू बातें हों जायें, तो यह सदकाए फित्र उसके लिए प्रायश्चित के तौर पर होगा और दूसरा यह है कि गरीबों और जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था की जाये. ताकि वे ईद के दिन घर-घर भीख मांगने के झंझट से बच सकें और आम मुसलमानों के साथ ईद की खुशियां बांट सकें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026