परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तरवारा रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप शांति इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर प्रवीण कुमार पर जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने व गोली मारने की धमकी के मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-169/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. विदित हो कि शनिवार की सुबह में शांति इंस्टीच्यूट सह डिग्री कॉलेज, बड़हरिया के डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह व थाना क्षेत्र के रानीपुर के छात्र कुणाल कुमार के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया था.
इसको लेकर डायरेक्टर ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि छात्र कुणाल कुमार ने अन्य असामजिक तत्वों के साथ मिलकर इंस्टीच्यूट में मारपीट की. साथ ही, प्रवीण कुमार का सोने का चेन छीन लिया गया. इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गयी. इधर इंस्टीट्यूट के निर्देशक ने बताया कि अगर आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं होती है तो वरीय पदाधिकारी से गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. संलिप्तों को पहचान की जा रही है. इस घटना मे संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…