महाराजगंज: सिहौता तालाब में छठ घाट नहीं होने से व्रतियों को होती है परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता स्थित तालाब में घाट नहीं होने के कारण छठ व्रतियों को परेशानी होती है। वहीं तालाब के चारों तरफ जंगल झाड़ का आलम व्याप्त है। मोहल्लेवासी नागमणि सिंह, भोला सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, पप्पू सिंह, शिकु श्रीवास्तव, टुनटुन सिंह, संतोष कुमार गुड्डू, अशोक कुमार आदि का कहना है कि आजतक तालाब किनारे छठ घाट का निर्माण नहीं कराया गया। छठ व्रती खतरा मोल कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

वहीं छठ पूजा के दौरान छठ व्रती के स्वजनों को अर्घ्य दिलाने के समय खतरा बना रहता है, क्योंकि कच्ची मिट्टी भरे तालाब में खड़े होकर छठ अर्घ्य देने का काम किया जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सांसद, विधायक व नगर पंचायत से कहने के बावजूद आज तक छठ घाट का निर्माण नहीं कराया गया है जबकि तालाब के दोनों तरफ घाट बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। वार्ड पार्षद मनोज पंडित का कहना है कि हमने छठ घाट के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मामला उठाई है। मेरा प्रयास है कि इस तालाब किनारे छठ घाट का निर्माण शीघ्र ही करा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026