महाराजगंज: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

घटना थाना क्षेत्र के अकिल टोला गांव की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिलटोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सात लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद पीड़ित सात लोगों को आनन फानन में महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घायल पीड़ितों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकिलटोला गांव निवासी संतोष कुमार शर्म, रवि शर्मा, उपेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, शिवजी शर्मा, कार्तिक शर्मा, स्वामी नाथ शर्मा, रघुनाथ शर्मा के रूप में हुई.

घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि उनके मकान के सामने की भूमि है. जिसको पाटीदारों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है. शुक्रवार को सभी लोग और गांव के गणमान्य लोग की मौजूदगी में पूर्व से चली आ रही भूमी विवाद कि पंचायती चल रही थी. तभी एक पक्ष के प्रशांत शर्मा, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, रंजिश शर्मा, सुजीत शर्मा, विशाल शर्मा, संदीप शर्मा, पारस शर्मा अपने हाथ में रड लिये आए और ताबड़तोड चलाने लगे. जिससे सात लोग घायल हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026