महाराजगंज: दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों ने की देश में अमन चैन की दुआ

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शुक्रवार की शाम दावत-ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में रोजदार व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रोजेदारों में देश में अमन चैन की दुआ की। समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि कार्यक्रम कार्यान्वयन में शिक्षक शिक्षक कुमार राजकपूर के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह द्वारा रोजेदारों के बीच टोपी, गमछा भेंट कर गांव, समाज के लिए दुआ मांगी गई।

शिक्षक कपूर ने बताया कि रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय हिंदू-मुस्लिम एकता का मंदिर है। दोनों समुदाय के लोग इसके सदस्य हैं। विदित हो कि बिहार के राज्यपाल द्वारा 15 जनवरी को पुस्तकालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की मूर्ति अनावरण और पुस्तकालय सह वाचनालय का शुभारंभ किया गया था। इस मौके पर ईद मोहमद, नूर मोहम्मद, कादिर मियां, वाजिद हुसैन, लाल मोहम्मद, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनिंदर पांडेय, रमेश उपाध्याय, राजकिशोर प्रसाद, अशोक कुमार कुंवर, दुतली मियां, गुल मोहम्मद, पान मोहम्मद, तुषार कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026