तरवारा: खेल के दौरान बच्चों के विवाद में मारपीट,एक की मौत,तीन घायल,घटना में शामिल तीन नामजद गिरफ्तार

एक साथ दो पत्नियों के उजड़ गया सुहाग

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में शनिवार की सुबह बच्चों के खेल के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अवधेश यादव के रूप में हुई। घायलों में राघो यादव, आलोक यादव, बेबी देवी के रूप शामिल हैं। इस मामले में मृतक के पुत्र ने छह पर नामजद प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम खेलने के दौरान बच्चों का गेंद गोरख यादव के गेहूं की खेत में चली गई थी। इसको लेकर अवधेश यादव और गोरख यादव के घर वालों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह में अवधेश यादव अपने निर्माणाधी मकान के समीप चाय पी रहे थे।

तभी गोरख यादव के पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते सभी ने अवधेश और उनके परिवार वालों पर टांगी से हमला कर घायल कर दिया। इधर मौत की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक स्वाति कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक आभा कुमारी, प्रदीप कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना सदर एसडीपीओ को दी। वहीं थोड़ी देर बाद सदर एसडीपीओ ने मौके पर पहुंच मामले की जांच कर पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया।इस मामले में मृतक के पुत्र आलोक कुमार यादव के फर्द बयान पर सलाहपुर निवासी गोरख यादव, रजनीश यादव, राजू यादव, रूबी कुमारी, बबुनती कुमारी एवं काजल कुमार को नामजद किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि खेल के दौरान बच्चों की गेंद खेत में चली गई थी। इसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि मौत के बाद पुलिस ने घटना में शामिल नामजद गोरख यादव, रजनीश यादव सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक साथ दो पत्नियों के उजड़ गया सुहाग

अवधेश यादव ने दो शादियां की थी। वह ड्राइवरी कर दोनों का भरण पोषण करता था।अवधेश की पहली पत्नी कलावती देवी और दूसरी बेबी देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। बता दें कि अवधेश यादव के एक पुत्र आलोक कुमार घायल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026