महाराजगंज: छात्रों के लिए 28 से शुरू होगा दूरदर्शन पर पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए शैक्षिक प्रसारण

परवेज अख्तर/सिवान: सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छठी से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए दूरदर्शन पर पहले से ही कक्षाएं चल रही है. अब पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्रों के लिए 28 जून से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना एवं यूनिसेफ के सहयोग से यह कार्यक्रम डीडी बिहार चैनल पर मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम के तहत प्रसारित किया जाएगा. पाठ्यपुस्तक आधारित इस कार्यक्रम का प्रसारण पहली से दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए प्रत्येक दिन दोपहर तीन से शाम चार बजे तक होगा. तीसरी से पांचवी कक्षा तक के छात्रों के लिए कार्यक्रम का प्रसारण शाम चार से पांच बजे तक किया जाएगा.

कार्यक्रम को टाटा स्काई के 1196, डिश टीवी के 1565, डीडी फ्री डिश के 70, एयरटेल के 669, वीडियोकॉन की d2h के 864, सन डायरेक्ट के 1565 एवं रिलायंस डिजिटल के 423 नंबर चैनल पर देखा जा सकेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी विद्यार्थियों से इस प्रसारण को निश्चित रूप से देखने को कहा है. साथ ही प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से विद्यार्थियों द्वारा प्रसारण को देखा जाना सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया है. बताते चलें विगत 27 मई से छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षिक प्रसारण प्रातः नौ से 10 बजे तक किया जा रहा है. वहीं नवमी से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए विगत 10 मई से सुबह 10 से 11 बजे तथा 11 वीं से 12 वीं कक्षा के लिए 11 से 12 बजे शैक्षिक प्रसारण हो रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026