हसनपुरा: मंदरौली का सोनू कुमार ने किया कमाल, गांव में हर्ष

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत के मंदरौली गांव निवासी शशिभूषण यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में ही दारोगा बनकर प्रखंड और पूरे गांव का नाम रोशन किया है. सोनू की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर है. पिता शशिभूषण यादव और माता सुमित्रा देवी बेटे की उपलब्धि पर काफी गौरवान्वित महशूस कर रही है. कहा कि सोनू बचपन से ही मेघावी छात्र रहा है. सोनू कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि प्रारंभिक परीक्षा घर पर तैयारी किया था. उसके बाद मुख्य परीक्षा के लिया पटना गया था. लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना को ले हुये लॉकडाउन के वजह से घर से ही तैयारी किया था.

आज कड़ी मेहनत के बदौलत मैंने यह मुकाम हासिल की है. जिससे मैं काफी खुश हूं. कहा कि हौसला बुलंद हो तो मंजिल कतई दूर नहीं. सोनू पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर है. बड़ी बहन एमबीबीएस, (एमडी) करके हिन्दू राव हॉस्पिटल दिल्ली में नौकरी करती है. छोटी बहन सलोनी कुमारी बीएमपी 3 में सिपाही पद पर बोधगया में कार्यरत है. एक भाई लेबोरेट्री में रहते है. इस उपलब्धि पर जयप्रकाश यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, नकुल यादव, बीरेंद्र सिंह, महेश यादव, हसमुद्दीन खान, जलालुद्दीन खान, आनंद प्रकाश भगत सहित अन्य लोगों ने हर्ष ब्यक्त करते उजज्वल भविष्य की कामना की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026