महाराजगंज: बकाया नहीं देने पर काटा जा रहा बिजली उपभोकाओं का कनेक्शन

परवेज अख्तर/सिवान: सभी विद्युत प्रशाखाओं से संबंधित बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चला कर बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का विशेष अभियान जारी है. विद्युत कनेक्शन केवल बड़े नहीं, बल्कि छोटे बकायेदार उपभोक्ताओं का भी काटा जा रहा है, यह जानकारी महाराजगंज कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि हर माह लगातार बकाया राजस्व की राशि बढ़ने से कंपनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है. इसके मद्देनजर बकाया राजस्व वसूली के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के उपभोक्ताओं के परिसर में जाकर वसूली करने का निर्णय लिया गया है.

बताया गया कि जेइ महाराजगंज के द्वारा ग्राम रिसौरा, जगदीशपुर, शाहपुर आदि गांव में बकाया विद्युत विपत्र की राशि रखने के कारण दर्जनभर उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया. जिन उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र में गड़बड़ी थी, उनसे आवेदन लिया गया है. जेइ ने उपभोक्ताओं से अनुरोध कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाय राशि पांच हजार से अधिक है, वह जमा कर दें, अन्यथा विभाग द्वारा विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया जायेगा.

साथ ही निर्देशित किया गया कि जो उपभोक्ता बकाया राशि रहने के कारण कनेक्शन कटने के बाद री-कनेक्शन के लिए चार्ज जमा करेंगे, उनका विद्युत कनेक्शन जोड़ने की अनुमति दी जायेगी. बिना कनेक्शन लाइन जलाने वाले पकड़े जायेंगे, तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी. राजस्व बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने वाली टीम में मो. इसलाम हुसैन, राकेश कुमार, हैप्पी कुमार, मुकुल कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, त्रिलोकी चौधरी सहित मानवबल व अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026