महाराजगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय के मोहन बाजार स्थित केवाइसी सेंटर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाराजगंज इकाई की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की योजना एवं दुर्गा पूजा से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में कूड़े-कचरे से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को लेकर नगर के सभी पूजा-पंडालों के बाहर साफ सफाई का का निर्णय लिया गया। इसके लिए रविवार को स्वच्छता को लेकर नगर भ्रमण किया जाएगा।

साथ ही साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभाविप द्वारा विधि-व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग एवं मेले या भीड़ में गुमशुदा बच्चों की सहायता की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रो. जगदीश तिवारी, नगर सह मंत्री सुशील सिंह, सौरभ भारद्वाज, एसएफएस प्रमुख अमन पांडेय, एसएफडी सह प्रमुख युवराज (राहुल) सिंह, इंटरनेट मीडिया संयोजक रवि रंजन कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रांत संपर्क मंत्री चंदन दुबे, काजल कुमारी, अनन्या राय, अनामिका कुमारी, सरिता कुमारी, बबलू कुमार कुशवाहा, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026