परवेज अख्तर/सिवान: शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि शनिवार को एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ डा. रवि रंजन ने संयुक्त रूप से महाराजगंज-दारौंदा मुख्य पथ स्थित पसनौली के समीप बने जरती मां के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। उसके बाद जरती मां मंदिर के समीप प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने मां जरती माई की विधिवत पूजा अर्चना की।
इस मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने पदाधिकारियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि जरती मां मंदिर में आ रहे श्रद्धालु पूरे संयम के साथ माता का दर्शन कर पूजा अर्चना करें। विधि-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अभय कुमार सिंह, सुप्रिया जायसवाल, दीपा सिंह, राहुल तिवारी, सनोज सिंह, संजय सिंह, मुनमुन सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय, राजन कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…