परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सरकार गरीबों के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास मुहैया करा रही है। शहर के मुख्य पथ पर रह रहे करीब 46 लाभुकों को 2018 में महाराजगंज चीनी मिल के सटे आवास का निर्माण शुरू किया गया, लेकिन पांच वर्ष बीत गए, आजतक आवास का कार्य पूर्ण नहीं हो सका, जबकि तत्कालीन जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने एक अप्रैल 2022 को आवास निर्माण की जानकारी लेने उक्त स्थल पर पहुंचे।
वहां ईओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में जीतना जल्द हो आवास का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। वहीं आवास के लिए लाभुक टकटकी लगाए हैं, लेकिन उन्हें कब आवास मिलेगा यह विभाग ही बता सकता है।इस संबंध में पूछे जाने पर ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि मेरा प्रयास है कि सभी आवास का निर्माण शीध्र पूरा कर दिया जाएगा बाकि किस्त की राशि आ चुकी है। शीघ्र कार्य शुरू होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…