परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौदा थाना परिसर में मंगलवार को डीएम एवं एसपी द्वारा मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी संबंधित समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने ताजिया जुलूस की तैयारी की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने पूर्व में विवादित स्थल को चिह्नित कर उस पर ध्यान रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ एवं सीओ के नेतृत्व में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
ताजिया जुलूस के दौरान सभी छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर कड़ी नजर रखना का निर्देश दिए। इस दौरान निरोधात्मक कार्रवाई एवं गुंडा पंजी आदि की जांच की गई। इस मौके पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एसडीओ संजय कुमार, प्रभारी एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ दीनानाथ कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…