परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार काे दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छह से 18 आयु के दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांच की गई। इसमें मंदबुद्धि, दृष्टिबाधित व श्रवण बाधित समेत अन्य प्रकार के बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों की जांच कर चिह्नित किया गया तथा उनके पंजीयन कर परीक्षण के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर उपकरण देने की की बात कही गई।
इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे जहां उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक दिव्यांग का परीक्षण किया। ज्ञात हो कि यह शिविर समावेशी शिक्षा प्रभाग व असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर किया गया था। इस मौके पर डा. आलोक कुमार, डा. अक्षयलाल, डा. भरत प्रसाद, डा. आशुतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…