महाराजगंज: दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की हुई जांच, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना

ईओ के नेतृत्व में चला जांच अभियान, लोगों को दी गई चेतावनी

परवेज अख्तर/सिवान: एक जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन होने के बाद भी महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। इसे देखते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के शहीद स्मारक चौक, पुरानी बाजार, नखास चौक, मोहन बाजार, राजेंद्र चौक, बाटा मोड़, नया बाजार, सब्जी मंडी सहित दर्जनों दुकानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई दुकानदारों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ, जिसे जब्त करते हुए सभी दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

साथ ही शहर के सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दूसरी बार दुकान से प्लास्टिक बरामद हुआ तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सभी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किसी को भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि सब्जी के लिए बाजार में जाते हैं तो कपड़े का थैला जरूर लेकर जाएं ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के सभी बाजारों में लगातार छापेमारी की जाएगी और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले व उपयोग करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026