✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के माधोपुर निवासी हरेकृष्ण तिवारी की हत्या मामले में उनके पुत्र मिथिलेश तिवारी के आवेदन पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है, इसमें एक महिला सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि मेरे पिता से गीता देवी, अमित गिरि तथा आदित्य राज गिरि से कुछ दिन पूर्व 10 लाख रुपये लिए थे। जब मेरे पिता पैसा की मांग कर रहे थे तो इन लोगों द्वारा कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त लाेगों द्वारा रुपये की मांग नहीं करने की चेतावनी दी गई थी।
इसकी जानकारी मेरे पिता द्वारा दी गई थी। उन्होंने बताया कि गीता देवी रुपये नहीं दे रही है और वो भी धमकी दी है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि रुपये नहीं लौटाने की नीयत से तीनों ने विषैला पदार्थ खिलाकर मेरे पिता को मौत के घाट उतार कर ट्राली बैग में रखकर शव गायब करना चाहते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…