महाराजगंज: तेल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर चोरी के प्रयास में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: पटना, मोतिहारी, बैतालपुर भूमिगत तेल पाइप लाइन के वरिष्ठ प्रचालन एवं अनुरक्षण अभियंता मोतिहारी शैलेश कुमार सिंह ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव होकर गुजरने वाली तेल पाइप लाइन को तोड़ कर तेल चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।

अपने दिए आवेदन में कहा है कि 17 सितंबर को पाइप लाइन चैनेज संख्या 166 केएम (एक्स सिवान) में रिसौरा गांव में रिसौरा-महम्मदा गांव के बीच में पाइप लाइन को काट कर तेल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आईओसी के इंजीनियर के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026