लकड़ी नबीगंज: दो घरों से तीन लाख की संपत्ति की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर भरथिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों से करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि भोपतपुर भरथिया निवासी उपेंद्र यादव और सिकंदर प्रसाद के परिवार के सदस्य बुधवार की रात भोजन करने के बाद सो रहे थे। तभी देर रात्रि चोर मकान के पीछे घर में प्रवेश गए तथा घर में रखे बक्सा को बंसवारी में लाकर तोड़ उसमें रखे नकद 12 हजार रुपये, आभूषण, पकड़ा समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।

जब आसपास की महिलाएं चोरों को देख शोर मचाना शुरू की तो चोर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गुरुवार की गृहस्वामी उपेंद्र यादव और सिकंदर प्रसाद की पत्नी रेणु देवी ने ओपी में आवेदन देकर जलालपुर निवासी अप्पू कुमार और जट्टा कुमार समेत एक दर्जन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर एसआइ ग्रीस सिंह ने घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026