परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव में बीते गुरुवार को आर्म्स एक्ट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, दर्ज कराई गई प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बलिया निवासी छोटेलाल महतों ने बताया हैं कि अपने पाटीदार के यहां तिलक समारोह में सभी लोगों को खाना खिलाने के बाद गांव के ही अन्य लोगों के साथ खाना खा रहा था. तभी गांव के ही पप्पू महतों पिता राजेंद्र महतो एवं दरौंदा थाने के करसौत निवासी हरेराम राम के लड़के मुन्ना राम उनके सामने आकर बैठे गये.
जैसे ही खाना खाने को पूछा तो पप्पू महतों उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नियत से पॉकेट से कट्टा निकालकर उनके गर्दन पर सटा दिया. इसी बीच गांव के बहुत सारे लोग एकत्रित हो गए, मैंने किसी तरह पप्पू महतों के हाथ पकड़ कट्टा को छीन लिया. लोगों की बढ़ती भीड़ को देख आरोपी मौके पर अपनी ग्लेम्बर बाइक छोड़ रफूचक्कर हो गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. इधर इस मामले में महाराजगंज थाने के पुलिस ने थाना कांड संख्या 126/21 में बलिया निवासी दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…