परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के घोड़ागहिया गांव निवासी 40 वर्षीय अभिमन्यु सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उन्हीं के गांव के उमाशंकर सिंह, कुंदन सिंह, भगवान सिंह, गायत्री देवी वह प्रतिभा देवी बिते 11 मई की दो सुबह 10 बजे उनके दरवाजे पर आ धमके. कहने लगे कि तुमने नल जल योजना से अपने घर के अंदर किचन व अन्य जगहों पर पाइप के द्वारा पानी की सुविधा प्राप्त किया है.
ऐसा तुमने क्यों किया. इस पर उनके द्वारा कहा गया कि आप सब भी अपने अपने घरों में लगा लें. तभी कुंदन सिंह ने अभिमन्यु सिंह को पकड़ लिया. उमाशंकर सिंह लाठी से वार करने लगे. जिससे मारपीट होता देख अभिमन्यु की पत्नी माला कुमारी वहां पहुंची तो कुंदन ने हाथ पकड़ कर उन्हें पटक दिया. जिससे वह बेपर्दा हो गई. जिसके बाद उनके गले में से 40 हजार मूल्य का मंगलसूत्र ले कर सभी लोग फरार हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…