परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता चंदन साहू की बाइक 30 मार्च को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस मामले में सहायक अभियंता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि मैं अनुमंडल मुख्यालय स्थित रामलखन सिंह चौक के समीप दिनेश सिंह के मकान में किराए के घर रहता हूं।
30 मार्च को रात्रि करीब आठ बजे अपनी बाइक पैशन खड़ी कर सामान रखने के लिए गया था। जब घर में सामान रख लौटा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की प्राथमिकी कर जांच की जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…