महाराजगंज: सड़क जाम करने के आरोप में 26 नामजद व 40- 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के माघी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की हत्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा अफराद मोड़ पर 22 सितंबर की रात्रि में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की और मोबाइल छीनने के प्रयास भी किया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने थाना में आवेदन देकर 26 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में धनंजय सिंह, राजन साह, पप्पू सिंह, मिथिलेश सिंह, मनोज सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील सिंह, राजन राम, अंकित सिंह, शत्रुघ्न साह, अनु सिंह, भुटेली प्रसाद, प्रमोद तिवारी, विनोद पांडेय, नंदजीत साह, चुन्नू तिवारी, मुन्ना मियां, अरुण शुक्ला, देवेंद्र सिंह, रवि सिंह, रामाशंकर सोनी, ननक बिन, रंजीत नट, धंजू सिंह, उमेश सिंह सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अपने दिए आवेदन में थानाध्यक्ष ने कहा है कि सूचना मिली कि 20 सितंबर की शाम 7.30 बजे हुए आपराधिक वारदात में जख्मी सत्येंद्र सिंह की मृत्यु 22 सितंबर को हो गई है। इसको लेकर शरारती तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से विधि- व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने के उद्देश्य से टायर जलाकर एनएच 227ए अफराद मोड़ पर जाम कर दिया गया है। सूचना पर मैं और पुअनि अनिल कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ अफराद मोड़ पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो भीड़ में शामिल 26 नामजद तथा 40 से 50 अज्ञात लोगों द्वारा हरवे हथियार से लैस होकर गाली गलौज करते हुए प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी इससे मेरे अतिरिक्त और कई पुलिसकर्मियों की मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026