Categories: पटना

बिहटा के बिहटा में बालू माफिया के बीच गैंगवार, 24 घंटे तक चलती रही गोलीबारी, 5 की मौत

पटना के बिहटा में बालू माफिया के बीच हुए गैंगवार पर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार की नाक के नीचे 24 घंटे तक गोलीबारी होती रही, लेकिन पुलिस को पता ही नहीं चला। बिहार के डीजीपी निवेशकों को बिजनेस मॉडल समझाने में व्यस्त थे। उसी दौरान पुलिस मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर गैंगवार में फायरिंग चल रही थी।

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने शुक्रवार को ट्विटर एक दिन पहले आयोजित हुई इन्वेस्टर्स मीट का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘यह वीडियो है जब इन्वेस्टर्स मीट में सीएम-डिप्टी सीएम की उपस्थिति में डीजीपी निवेशकों- व्यवसायियों को बेशर्मी से बिजनेस मॉडल समझा रहे हैं। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर, सरकार की नाक के नीचे, पटना के मनेर-बिहटा क्षेत्र में 24 घंटे से गोलीबारी चल रही थी।’

बालू माफिया के बीच गैंगवार, 5 की मौत

बता दें कि बिहटा के दियारा इलाके में गुरुवार को बालू माफिया के बीच हुई खूनी जंग में पांच लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस को अब तक उनके शव भी नहीं मिले हैं। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां पर सैकड़ों की संख्या में खोखे बरामद हुए और जगह-जगह खून के धब्बे मिले।

कई घंटों तक गैंगवार चलता रहा और हजारों राउंड फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस गैंगवार में मोस्ट वांटेड शत्रुघ्न राय, हरेंद्र राय, लालदेव राय, विमलेश सिंह समेत अन्य लोगों की मौत की खबर है। पुलिस इनके शवों की तलाश कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024