महाराजगंज: नाले का पानी गिराने के विवाद में हुई हत्या मामले में पांच पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार स्थित वार्ड तीन में बुधवार की देर शाम दो पट्टीदारों के बीच नाले का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट व चाकूबाजी में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक ओमप्रकाश पटवा का पुत्र धर्मेंद्र पटवा हैं। मामले में मृत धर्मेंद्र पटवा के भाई के बयान पर पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मुन्ना पटवा एवं अर्चना पटवा को गिरफ्तार कर ली है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर मौत की सूचना मिलते ही गुरुवार को भी पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि घायलों में शामिल संजीत पटवा, लखी पटवा, जय कुमार एवं दूसरे पक्ष के कन्हैया लाल पटवा के पुत्र मुन्ना पटवा, पुत्री अर्चना कुमारी शामिल हैं। इसमें संजीत पटवा एवं लखी पटवा का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। बता दें कि थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी ओमप्रकाश पटवा एवं कन्हैया लाल पटवा के बीच नाले का पानी गिराने को लेकर बुधवार की देर शाम विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी, चाकू व तलवार से एक-दूसरे पर प्रहार किए गए। इसमें ओमप्रकाश पटवा के पुत्र धर्मेंद्र पटवा, लखी पटवा, जय कुमार, संजीत पटवा, वहीं दूसरे पक्ष के कन्हैया लाल पटवा के पुत्र मुन्ना पटवा, पुत्री अर्चना कुमारी घायल हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। आसपास के लोगों व स्वजनों के सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र पटवा की मौत हो गई थी।

नाला का पानी गिराना बना घटना का कारण

थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र हत्या मामले में ओमप्रकाश पटवा के पुत्र सह मृतक के भाई जयकुमार उर्फ किशन पटवा के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस मामले में मुन्ना पटवा, अर्चना पटवा, विकास पटवा, अभिषेक पटवा एवं रितेश पटवा को आरोपित किया गया है। पुलिस मुन्ना पटवा एवं अर्चना पटवा को गिरफ्तार कर ली है। उन्होंने बताया कि आवेदन में विवाद का कारण नाली का पानी गिराना बताया गया है। तथा मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026