सिवान: अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के दूसरे दिन राष्ट्रभाषा व संस्कृत की हुई परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के 2102 विद्यालयों में गुरुवार को कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को कदाचारमुक्त वातावरण में हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई है। जानकारी के अनुसार पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की राष्ट्रभाषा, हिंदी तथा दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की संस्कृत की परीक्षा ली गई। इस संदर्भ में बीईओ डा. राजकुमारी ने बताया कि यह परीक्षा 18 अक्टूबर तक ली जाएगी। इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक परीक्षा को सफल बनाने में लगे हुए थे।

वहीं आंदर के 78 सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बताया कि दूसरे दिन पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों से राष्ट्रभाषा एवं दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक बच्चों से संस्कृत विषय का लिखित परीक्षा ली गई। मौके पर प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, प्रशांत कुमार सिंह, अमरनाथ यादव, संजू देवी, राजेश सिंह, शिक्षक धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार प्रसाद, कमाल अहमद, विनोद कुमार सिंह आदि परीक्षा संचालन में लगे हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024