परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में प्रशासन की अनुमति के बिना महावीरी झंडा जुलूस मेले का आयोजन करने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 17 नामजद व 70 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। केस के सूचक जमादार अखिलेश पासवान ने मुखिया रमेश यादव, सत्येन्द्र मांझी, पप्पू प्रसाद, मंजय पाल,एंजय यादव, कमल यादव, वीरेंद्र राम, सोनू राम रमेश माझी, सत्येंद्र राम, भगवान सिंह, सत्येन्द्र चौरसिया, संजय साह, पुण्यदेव यादव, भिखम साह, मुन्नी राम और रत्नेश्वर यादव सहित 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बावजूद भी लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…