सिवान: शराब कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने थाने का किया घेराव

  • महिलाओं व नौजवानों ने कहा कि शराब के नशे में आए दिन मारपीट, गाली-गलौज के साथ चोरी की घटना बढ़ गयी है
  • तियर में शराब बिक्री की पुलिस से की शिकायत
  • हर घर में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है
  • 10 शराब कारोबारियों का नाम सौंप कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के तियर गांव के मल्लाह टोला की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार की सुबह शराब बिक्री के खिलाफ थाने का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना था कि तियर गांव में शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी शराबबंदी पूरी तरह गांव में फेल हो चुकी है। यहां हर घर में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। महिलाओं के साथ आए नौजवानों ने कहा कि शराब के नशे में आए दिन मारपीट, गाली-गलौज के साथ चोरी की घटना बढ़ गयी है। इससे महिलाओं, बच्चों व लड़कियों के जीवन पर असर पड़ रहा है। उनका कहना था कि शराब के चलते कई लोगों का जीवन और परिवार बर्बाद हो गया।

वही शराब धंधेबाजों को शराब बेचने से मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में गश्त करने, शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, छापेमारी करने और दोषियों को चिन्हित करने की मांग की। सभी ने थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो को दस शराब कारोबारियों का नाम सौंप कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें शामिल किसी भी आरोपित को पुलिस नहीं बख्शेगी। मौके पर साधु पांडेय, ललन यादव, कपिलमुनि सहनी, मंजिता कौर, ललिता देवी, चंद्रावती देवी, बदमिया कुंवर, डोमनी देवी, मुनीब सहनी, राहुल सहनी, रोहित सहनी, दीपक सहनी, अरविंद सहनी, सोनू कुमार व राजेश सहनी थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024