महाराजगंज: बिट्टू हत्याकांड में चार नामजद सहित सात अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के स्वर्ण आभूषण कारीगर बिट्टू कुमार सोनी हत्याकांड में मृतक के जख्मी छोटे भाई यशवंत कुमार सोनी ने पटना मेडीकेयर इमरजेंसी हॉस्पिटल में पुलिस के समक्ष घटना के संबंध में अपना फर्द बयान दिया है. अपने दिए फर्द बयान में उसने चार लोगों को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों पर हत्या और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दिए गये बयान में यशवंत कुमार सोनी ने कहा है कि मैं और मेरे बड़े भाई बिट्टू कुमार सोनी के साथ महाराजगंज से बाहर जा रहे थे कि समय करीब 7:30 बजे के आसपास हम लोग जैसे ही संस्कृत विद्यालय रेलवे ढाला के समीप पहुंचे तो नखास चौक निवासी विनोद मियां के पुत्र साहिल खान पुरानी बाजार निवासी इस्लाम मियां के पुत्र बबलू मियां तथा अंबेडकर नगर निवासी परशुराम राम के दो पुत्र विकास राम और लल्लू राम ने जान से मारने की नियत से हम दोनों भाई पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें मेरे बड़े भाई बिट्टू कुमार सोनी को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया वहीं मेरे भाई को चाकू लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

और मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस मारपीट की घटना में इन चारों के अलावा 6 से 7 अज्ञात व्यक्ति भी इन लोगों का सहयोग कर रहे थे. जिनका नाम मुझे मालूम नहीं है मैं उन्हें चेहरा देखकर पहचान सकता हूं. घटना की जानकारी पर आय मेरे भाई गोलू कुमार सोनी को भी इन लोगों ने मारपीट किया और जान से मारने की नियत से चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026