परवेज अख्तर/सीवान : कोरोना की दूसरी लहर ने बसंतपुर में भी दस्तक दे दी है. गुरुवार को हुए जांच में बसंतपुर थाने का एक कर्मी समेत दो लोग व शुक्रवार को हुए जांच में थाने के एक एएसआई समेत चार लोग पॉजिटिव पाए गए है. अब क्षेत्र में कोरोना संक्रमित की संख्या 6 हो गई है. जिसमे थाना के दो लोग शामिल है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को देख थाने के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सकारात्मक पहल करते हुए शुक्रवार को पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया. थानाध्यक्ष ने बताया की कोरोना को लोग हल्के में ना लें व मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही बेवजह घर से भी ना निकले. अगर कोई जरूरी काम से निकलना भी पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर हो. सैनिटाइजेशन के दौरान थाना में तैनात पुलिसकर्मी घरभरण मांझी, उपेंद्र मांझी, अभय कुमार, अरविंद कुमार के अलावे सैनिटाइजेशन करने वाले कर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…