महाराजगंज: स्कार्पियो पर लदा पांच लाख की विदेशी शराब को बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया पंचायत के पराइन टोला से गुरुवार की दोपहर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कार्पियो में 45 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया बाबा मेला को लेकर शराब माफिया विदेशी शराब का एक बड़ी खेप महाराजगंज में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के साथ छापेमारी कर सड़क किनारे एक बंद स्कार्पियो में रखा 45 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अवैध तस्करी कर लाई गई एक स्कार्पियो जिसका नंबर यूपी 16 एडी 7736 है, जिसमे से 45 कार्टन आफिसर्स च्वाइस 388 लीटर शराब था जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया। वहीं शराब माफिया पुलिस को आता देख स्कर्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026