परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के बीन टोला में पांच सितंबर की रात्रि आपसी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के सुदर्शन बीन घायल हो गए थे। सुदर्शन बीन ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें कृष्णा बीन, रामबाबू बीन, सलमान मियां, रोहित कुमार, संजीत कुमार, मिथलेश कुमार बीन को आरोपित किया है।
आवेदन में कहा है कि उक्त सभी आरोपित जान से मारने की नीयत से मेरे साथ मारपीट कर रहे थे जब मेरा भाई मंतोष कुमार बीच बचाव करने आया तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…