परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: शहर के वार्ड तीन स्थित नोनीयाडीह पर मंगलवार को सुदामा महतो की घर में गैस लिकेज से आग लग गयी. बताया जाता है कि सुदामा महतो की बहन का तिलक 26 तारीख को है। उसी के लिए गैस सिलेंडर पर मिठाई बन रहा था. इसी दौरान गैस लिकेज से एकाएक आग लग गयी.
देखते-देखते आग की लपट तेज हो गयी. अगल-बगल के लोग इधर-उधर भागने लगे. मुहल्ले वालों ने बालू, गोबर से आग बुझाने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली. इसी बीच सूचना पर अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो घनी आबादी होने के चलते बहुत से घर आग की चपेट में आ जाते. हालांकि आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…