भगवानपुर हाट: बाइक सवार युवक की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एसएच 73 पर सोमवार की देर शाम सुघरी पंम्प के पास बाइक सवार दो भाइयों को एक अज्ञात ट्रक के ठोकर मार दिया था. इस घटना में दो सहोदर भाईयो में से बड़े भाई राजकुमार महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकी छोटे भाई बांकेलाल महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था. मृतक सारण जिला के मसरख थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी बताया जाता है.

दोनों भाई अपने घर से बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.  इसी दरम्यान बिपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया. ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया. मृतक राजकुमार महतो के पुत्र जितेंद्र महतो के आवेदन पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी सूचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026