महाराजगंज: शराब पीते हेडमास्टर सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

  • हाल ही में निर्वाचित वार्ड सदस्य भी शामिल
  • शराब पार्टी की सूचना पर की गयी छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य व हेडमास्टर समेत कुल छह लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवास रामचंद्र राम का 35 वर्षीय पुत्र व हेडमास्टर चंदन कुमार राम, मूरत राम का 40 वर्षीय पुत्र व वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार, देवरिया गांव निवासी मुर्तुजा हुसैन का 34 वर्षीय पुत्र अख्तर हुसैन, बच्चा शाह का 28 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार व पटेढ़ी गांव निवासी इमाम हुसैन का 26 वर्षीय पुत्र मेराज हुसैन शामिल है। इधर पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दिया।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में रविंद्र साह के घर स्थित आटा चक्की में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि शराब के नशे में गिरफ्तार महुआरी गांव निवासी रामचंद्र राम का 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार राम प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर महुआरी में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रतिनियुक्त है। वहीं दूसरे मूरत राम का 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार जो हाल ही में महुआरी वार्ड नंबर 7 से वार्ड सदस्य पद से निर्वाचित हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026