मैरवा में दुकानदार से लूट मामले में पुलिस ने किया पूछताछ

पुलिस के द्वारा जल्द उद्वभेदन का दावा

परवेज अख्तर/सिवान: नहर पूल के समीप दुकानदार कुन्दन कुमार से लूट के मामले में बुधावर को पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। लूट के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालाकिं घटना के 48 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हिरासत में लिये गये युवक से कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले है। जिसके आधार पर पुलिस मामले का खुलासा एक से दो दिन में करने का दावा कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिलने की बात बतायी जा रही है। अपराधी के स्थानीय होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद अपराधियो के भागने वाले रास्ते को लेकर पूर्व से रेकी किये जाने का अनुमान है।

पुलिस के जांच में मामला आपसी रंजीश का लग रहा है। अपराधी दुकानदार से किसी पुराने विवाद को लेकर आये थे। जिसके बाद दुकान में लूट के साथ गोली चलाया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले का जल्द हीं पर्दाफाश करेगी। घटना के संबंध में कई लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजीश का लग रहा है। हालाकिं लूट के पहलू पर भी जांच चल रही है। अपराधी के गिरफ्तारी के बाद सच सामने आ जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026