महाराजगंज: अस्पताल उपाधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक, दिए कई सुझाव

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल सभागार में उपाधीक्षक डा. एसएस कुमार ने जीएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपाधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में जो भी मरीज आ रहे हैं उसका यह ध्यान दें कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही चिकित्सक द्वारा जो उनको दवा लिखी जा रही है वह अस्पताल से उपलब्ध हो। उपाधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में जितनी सुविधा अभी है उसका लाभ मरीजों को मिले इसका ध्यान रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि रोस्टर के हिसाब से जिनकी ड्यूटी के लिए जो समय निर्धारित है वे अपनी ड्यूटी पर समय पर उपस्थित रहें। यदि वरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दवा भंडार में प्रतिनियुक्त कर्मी से कहा कि वे बराबर स्टाक पर ध्यान दें, जो भी दवा खत्म होता है तुरंत उसे मंगा लें। बैठक में अस्पताल प्रबंधक देवेंद्र सिंह बधेल,डा. सुमित कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024