परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को आपसी विवाद को ले मारपीट हो गई। इस घटना में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।घायलों की पहचान साईंपुर निवासी हरेराम सिंह एवं उनकी प्रतिमा देवी तथा साेनबरसा निवासी विशाल कुमार शर्मा तथा गंगपुर सिसवन निवासी वकील सहनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को आपसी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें हरेराम सिंह एवं उनकी प्रतिमा देवी घायल हो गई। वहीं सोनबरसा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में गांव का ही विशाल कुमार शर्मा घायल हो गया जबकि गंगपुर सिसवन में हुई मारपीट में वकील साहनी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…