महाराजगंज: पिछले आठ साल में मोदी सरकार में सबके साथ हुआ विकास: सीग्रीवाल

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शनिवार को इटहरी गांव में जनता से मिलने-जुलने के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विगत आठ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है. सीग्रीवाल ने कहा कि मई 2014 में प्रधानमंत्री ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी. मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप केन्द्र की सरकार ने बिना भेदभाव गांव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों में काम किया है.

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विगत आठ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है. सीग्रीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं. उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचा की इतनी परियोजनाएं, अन्नदाता की आय दोगुनी करने के प्रयास, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों ने भारत की तस्वीर बदली है. मौके पर अवधेश पांडेय , दिलीप कुमार सिंह, गुड्डू कुमार, खादिम मियां, अजय पटेल, मोहन कुमार पद्माकर, सतेंद्र सिंह, विष्णु पद्माकर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026