सिवान: भाजपा किसान मोर्चा सीवान ने निकाली धन्यवाद यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा किसान मोर्चा सीवान ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर के राजेंद्र उद्यान गोपालगंज मोड़ से कृषि कार्यालय तक धन्यवाद यात्रा निकाली गई. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के सफल कार्यकाल एवं जनहित गरीब हितकारी कार्यों के सफल निर्वहन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद यात्रा के रूप में प्रदर्शित किया गया. किसानों को अंग वस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में राजेंद्र बाबू के मूर्ति के पास संकल्प सभा से किया गया.

इसके बाद कृषि कार्यालय पहुंच पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया. कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता संयोजक प्रोफ़ेसर अभिमन्यु कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह, मुकेश कुमार बंटी, सुमित भारद्वाज, लालबाबू तिवारी, बिलावर तारीख, रंजना श्रीवास्तव, अमित सिंह, रितेश सिंह, गोलू सिंह, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026