परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल आरक्षी कार्यालय में गुरुवार को एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ ने कहा कि जिनके थाना क्षेत्र में केस पेंडिंग हैं, उसे तुरंत निष्पादन करें। साथ ही चार्जशीट में भी तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि गश्त में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर रात्रि गश्त में चौकन्ने रहने की जरूरत है।
यदि कोई संदिग्ध लगे तो उससे तुरंत पूछताछ करें। एसडीपीओ ने कहा कि थाने पर यदि कोई अपनी समस्या लेकर आता है तो उसे अपने स्तर से निष्पादन करें तथा आवेदन की जांच कर कार्रवाई करें। बैठक में पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर सहित लकड़ी नबीगंज ओपी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…