महाराजगंज: लोक अदालत में वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के बारे में दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के सिकटिया पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागाुकता शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया नसीमा खातून की अध्यक्षता में आयोजित जागरुकता शिविर में एडीआर सिस्टम यानी वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्राधिकृत पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह ने लोगों के बीच एडीआर सिस्टम के बारे में विस्तार रूप से बताया। उन्होंने लोक अदालत की उपयोगिता व महत्व के बारे में जानकारी दी। लोक अदालत द्वारा गरीब, शोषित, पीड़ित, दलितों को लोक अदालत की ओर से प्रदत्त सुविधा एवं उनके संवैधानिक अधिकार पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला।

शिविर में पैनल अधिवक्ता ने बताया कि एडीआर सिस्टम में मध्यस्थता द्वारा किसी भी विवाद का निवारण होता है। शिविर में मध्यस्थता क्या है, मध्यस्थता में क्या होता है, मध्यस्थ अधिकारी की भूमिका एवं कार्य, मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर समाजसेवी मोहताब आलम उर्फ वीरन, एसआइ ज्ञान प्रकाश, ग्रामीण आवास सहायक धनंजय कुमार श्रीवास्तव, विकास मित्र नागेंद्र कुमार राम, कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार, सरपंच कलावती देवी, निर्भय कुमार, पीएलवीकृष्ण कुमार व प्रमोद कुमार माली आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024