महाराजगंज: समर कैंप में बच्चों को दी गई जानकारी होगी जांच

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सरकार ने गर्मी की छुट्टी में विभिन्न जगहों पर समर कैंप लगा कर विद्यालय के कमजोर एवं शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को शिक्षा देकर विद्यालय में सामान्य छात्रों की तरह समझ विकसित करना था। इसके लिए टोला सेवक, शिक्षा सेवक, जीविका दीदी को प्रशिक्षण देकर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में इ बीईओ विक्रमा गुप्ता ने बताया कि जहां-जहां समर कैंप के लिए केंद्र बनाए गए थे उन केंद्र के बच्चों से संबंधित विद्यालय में जाकर यह जानकारी ली जाएगी कि उन्हें समर कैंप में क्या-क्या सिखाया गया।

ज्ञात हो कि महाराजगंज प्रखंड एवं नगर पंचायत में कुल 25 केंद्रों पर इस कैंप का आयोजन किया गया था। इसे एक जून से 31 जून तक चलाना था, लेकिन कुछ जगहों पर कोरम पूरा किया गया। इसे कुछ चिह्नित केंद्रों पर चलाया गया तो कुछ अपने घर के बरामदे या दलानों में जलाया गया। जबकि उसे चिह्नित केंद्र पर चलाया जाना था। साथ ही इसके लिए जांच दल भी बनाया गया था। जांच दल द्वारा एक-दो जगहों पर समर कैंप की जांच कर कोरम पूरा कर लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026