परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवदह पंचायत के पांडेयपुर खम्हौरी गांव में बुधवार की शाम बिजली के तार की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान कृष्णा यादव के पुत्र आशुतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पांडेयपुर खम्हौरी निवासी कृष्णा यादव के पुत्र आशुतोष यादव बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था इस दौरान पूर्व से टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया। इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद स्वजन व ग्रामीण शव लेकर गांव पहुंचे। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता को दी, लेकिन समाचार प्रेषण तक कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…