मैरवा: सप्ताह में दो दिन पेपरलेस मोड में रहेंगे अस्पताल

परवेज अख्तर/सिवान: सप्ताह में दो दिन जिले के अस्पतालों में पेपरलेस मोड में चिकित्सीय परामर्श देने का काम होगा। स्वास्थ्य विभाग में यह आदेश जिले के सभी अस्पतालों को दिया है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार का चयन किया गया है। उस दिन जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की काउंटर पर आफलाइन पर्ची नहीं बनेगी बल्कि मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए मोबाइल और आधार नंबर के साथ अस्पताल पहुंचना होगा। भव्या डिजिटल प्लेटफार्म पर मरीज का नाम अंकित होगा।

चिकित्सक भी मरीज को देखने के बाद दवा एवं अन्य परामर्श आनलाइन ही देंगे। यदि आवश्यक हुआ तो पैथोलाजिकल जांच कर मरीज की रिपोर्ट भी आनलाइन ही अंकित की जाएगी। फिलहाल दवा काउंटर पर दवा लेने के समय मरीज को परामर्श पर्ची का प्रिंट आउट दिया जाएगा। बता दें की स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में सिवान समेत चार जिले को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस योजना में पहले ही शामिल किया जा चुका है। एक सितंबर से अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को पूरी तरह भव्या डिजिटल प्लेटफार्म के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि आगे चलकर और लोगों के जागरूक होने पर इसे सप्ताह के सभी दिनों के लिए लागू कर दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026