महाराजगंज: भगवान को पाने के लिए श्रद्धा, विश्वास व समर्पण होना जरूरी : प्रियंका शास्त्री

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नखास दुर्गा चौक स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में पूजा एवं प्रवचन सुनने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार की रात वृंदावन से पधारी कथावाचिका प्रियंका शास्त्री ने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं। भक्त द्वारा भाव से पुकारने पर भगवान उनके घर दौड़े चले आते हैं। उन्होंने बताया कि भावना में भाव नहीं तो भावना बेकार है। भावना में भाव है तो भव से बेड़ा पार है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती।

पांच वर्ष की आयु में ध्रुव की भक्ति पर स्वयं भगवान उनको दर्शन देने के लिए गए। भगवान को पाने की तीन सीढ़ियां श्रद्धा, विश्वास व समर्पण है। इसी प्रकार सुंदर रूप, युवावस्था, संपत्ति व पद इन चारों के साथ विवेक है तो ये चारों व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उन्होंने बताया विवेक सत्संग से प्राप्त होता है। इसलिए व्यक्ति को संतों का संग करना चाहिए। वहीं अंतिम दिन आचार्य आदर्श भारद्वाज के नेतृत्व में मनीष तिवारी, बंटी वैदिक, धीरज वैदिक, राधे बाबा व प्रकाश तिवारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन यज्ञ के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई। मौके पर रामबाबू प्रसाद, डेनिस कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता लोहा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026