परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर 32 बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। साथ ही जल्द ही बकाया बिल जमा करने के भी निर्देश दिए। इस संबंध में जेई योगेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में 10 और बलुआ में 22 घरों का कनेक्शन काटा गया है।
उन्होंने बताया कि अगर इनके द्वारा समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिनका भुगतना दो माह से अधिक या पांच हजार से अधिक का बकाया है। जेई ने बताया कि इस अभियान में सुपरवाइजर सुजीत कुमार, प्रमोद पांडेय, विपिन पांडेय, अमरनाथ बैठा, विजेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…